Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Ateli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलान

Ateli Mandi News: मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलान

मांगों की अनदेखी पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में रोष, 6 नवंबर को प्रमुख अभियंता का पुतला फूंकने का ऐलान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नं. 41) की शाखा अटेली के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के उदासीन रवैये पर कड़ा रोष जताया।

यूनियन का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगें विभाग के सामने रखी जा रही हैं। बार-बार मांग पत्र सौंपने और बातचीत का समय मांगने के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

विज्ञापन

यूनियन ने ऐलान किया है कि यदि विभाग ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की और संगठन से बातचीत नहीं की, तो 6 नवंबर (शुक्रवार) को कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, मंडल नंबर-1 नारनौल के कार्यालय के बाहर प्रमुख अभियंता का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर के सभी डिवीजनों में जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा।

पदाधिकारियों ने बताया कि सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए वर्ष 2020 और 2023 की बकाया एलटीसी जारी करने के लिए पत्र जारी करवाया है। इसके विपरीत जन स्वास्थ्य विभाग में समान मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

यूनियन की प्रमुख मांगें कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी का लाभ दिया जाए। वर्ष 2020 व 2023 की लंबित एलटीसी तुरंत जारी की जाए। सौंपे गए 15 सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई हो।

अन्य लंबित मांगों का समयबद्ध समाधान किया जाए। यूनियन ने सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और संगठन को वार्ता के लिए बुलाया जाए।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अधिकारों की लड़ाई में विश्वास रखता है, लेकिन आवाज अनसुनी होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाना मजबूरी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि 6 नवंबर का प्रदर्शन आंदोलन की शुरुआत मात्र होगा।

इस मौके पर राजेश प्रधान, कलवाड़ी, सतीश जांगड़ा सचिव, कौशिंदर कौशिक , सुनील कुमार चेयरमैन, अमित कुमार, भूपेंद्र, रविंदर , दीपक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी देखें – दिवाली और छठ पूजा से पहले प्रशासन सख्त, नारनौल में मिठाई की दुकानों पर औचक निरीक्षण, भरे गए 20 सैंपल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।