Breaking News
Mahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितNarnaul: भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभBigg Boss 20 Promo: स्काउट के बर्ताव पर भड़के सलमान खान, बोले- आपका तरीका बेहद वाहियात हैNangal Chaudhary News: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्र समाज ने शोभायात्रा निकालकर युवाओं को दिया परोपकार का संदेशMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितNarnaul: भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभBigg Boss 20 Promo: स्काउट के बर्ताव पर भड़के सलमान खान, बोले- आपका तरीका बेहद वाहियात हैNangal Chaudhary News: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्र समाज ने शोभायात्रा निकालकर युवाओं को दिया परोपकार का संदेश

Narnaul: भाजपा में मीडिया संगठन को मजबूती, पांच पदाधिकारियों को मिली सह-प्रभारी की नई जिम्मेदारी, विकास अग्रवाल बने जिला मीडिया प्रभारी

ddharm narain
Narnaul: भाजपा में मीडिया संगठन को मजबूती, पांच पदाधिकारियों को मिली सह-प्रभारी की नई जिम्मेदारी, विकास अग्रवाल बने जिला मीडिया प्रभारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: भाजपा ने महेंद्रगढ़ जिले में मीडिया संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पांच पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एडवोकेट ने प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल और जिला प्रभारी वरुण श्योराण से विचार-विमर्श के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की।

घोषित नियुक्तियों के अनुसार विकास अग्रवाल को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं, राजेश यादव,सोमदेव शर्मा,राजेश शर्मा तथा मेनपाल यादव को मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों का उद्देश्य जिला स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक पार्टी की मीडिया गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित करना और संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है।

विज्ञापन

सभी पदाधिकारी पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एडवोकेट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों द्वारा जनहित में किए गए कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिला है और भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के मीडिया संबंधी पदाधिकारियों को पहले ही जिम्मेदारियां सौंप दी गई थीं। रविवार को नारनौल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मीडिया गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

यह भी देखें    Narnaul: विधायक और नप चेयरपर्सन की अनदेखी, सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।