Narnaul: टाइगर क्लब परिवार नारनौल की ओर से आज प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर 501 कलश एवं 251 ध्वजाओं के साथ भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा निकाली गई।
यात्रा का शुभारंभ मां चामुंडा देवी मंदिर से हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य दीपक कौशिक जी माँ चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन कर सम्पूर्ण कलश यात्रा में भक्तों संग शामिल रहे, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी एवं सुशीला सैनी ने माता रानी की ध्वजा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया तथा पूरा वातावरण मां भगवती के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
इस कलश यात्रा में सबसे पहले कलश पूजन मां चामुंडा देवी मंदिर में हुआ जिसमें सबसे पहले मुख्य यजमान सुरेंद शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी मिथलेश शर्मा, कलश यात्रा मुख्य यजमान पवन यादव उनकी धर्मपत्नी मुकेश यादव, राकेश यादव USSL संचालक एवं उनकी धर्मपत्नी नीरज यादव, प्रसिद्ध समाज सेवी संजय सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी, शिला प्रिंसिपल, विजय यादव गुरुजी, रणवीर गुरु जी, रचना, हिमांशु, अजय नरोत्तम मुनीम एवं अनिल, टीटू सोनी, राजेश लखेरा,कैलाश नम्बरदार, सुशील शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, मनोज सिंघल, कमल सोनी, ललित सैनी, महेश सोनी, सुरेंद सैनी राजेश सैनी, गजेंद्र नम्बरदार, विजय रहीश, मनीष गोगिया, टिंकू जैन, श्री चंद सैनी, होशियार लखेरा, प्रवीण यादव द्वारा सपरिवार पूजन किया गया
इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य दीपक कौशिक महंत, श्री दक्षिणेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर, पचेरी धाम ने नवरात्रों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति, संस्कार और आत्मशुद्धि का संदेश देने वाला पावन उत्सव है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें जीवन में साहस, धैर्य, करुणा, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने कहा कि नवरात्रों में मां भगवती की आराधना के साथ-साथ हमें अपने जीवन में अच्छे विचार अपनाने, जरूरतमंदों की सहायता करने, महिलाओं का सम्मान करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। नवरात्रों में कंजिका पूजन बालिकाओं में देवी का स्वरूप दिखता है।
नवरात्रों के पावन पर्व पर मैं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ। माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएँ। आइए, माँ भगवती की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान, बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लें।
टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से हमें बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश मिलता है। यह पर्व समाज में एकता, सेवा, संस्कार और नारी शक्ति के सम्मान की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि हमें मां दुर्गा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली आए। टाइगर क्लब परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
यह भी देखें Navratri vrat recipes: व्रत में कमजोरी हो जाएगी छूमंतर, झटपट बनाएं शेफ कुणाल कपूर की यह हेल्दी पपाया स्मूदी

