Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Narnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

ddharm narain
Narnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ शिविर, पुलिस अधीक्षक दीपक जेवारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तत्वावधान में राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा द्वारा संजय सैनी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को मिलन गार्डन, निजामपुर रोड, नारनौल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से समाज में मानव सेवा, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक जेवारिया, ओम प्रकाश यादव विधायक, भारती सैनी महिला आयोग सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, LCC चेयरपर्सन लक्ष्मी सैनी, कमल सैनी सभापति कोटपूतली, डॉ राजकुमार सैनी पंचकुला, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, राकेश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जसवीर सैनी, प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी तथा जिला प्रभारी मान सिंह सैनी (ट्रांसपोर्टर) विशन सैनी पूर्व प्रधान सैनी सभा, विनोद सोनी व्यापार मंडल शहरी प्रधान, भाजपा नेता हेमंत चौबे, श्यामलाल सैनी, गौतम सैनी, आचार्य बजरंग शास्त्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, सभा के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों की सराहना की।
इस अवसर पर संजय सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाना एक सकारात्मक पहल है, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
रक्तदान शिविर की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की जिला महेंद्रगढ़-नारनौल इकाई के पदाधिकारियों ने संभाली। सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा के इस अभियान में अपना योगदान दिया।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य न केवल किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, रक्तवीरों, पदाधिकारियों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

 

यह भी देखें      Narnaul: भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।