Breaking News
Katrina Kaif Post Pregnancy Trolling: वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, लंदन इवेंट में बॉडी शेमिंग पर कही बड़ी बातNarnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रितNarnaul: रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायकNarnaul: हितेश वर्मा रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट 4 के डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन नियुक्तदिल्ली मेट्रो बंद करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकार; सूर्यकांत बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएंKatrina Kaif Post Pregnancy Trolling: वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, लंदन इवेंट में बॉडी शेमिंग पर कही बड़ी बातNarnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रितNarnaul: रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायकNarnaul: हितेश वर्मा रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट 4 के डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन नियुक्तदिल्ली मेट्रो बंद करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकार; सूर्यकांत बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं

Narnaul: दयालु-टू योजना डीसी ने कहा पीड़ितों को समय पर मिले राहत, जिम्मेदार एजेंसियों की तय होगी जवाबदेही : उपायुक्त

ddharm narain
Narnaul: दयालु-टू योजना  डीसी ने कहा    पीड़ितों को समय पर मिले राहत, जिम्मेदार एजेंसियों की तय होगी जवाबदेही : उपायुक्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: दयालु-II योजना के तहत पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में दयालु-II योजना समिति की बैठक की। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।
बैठक में योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में मृत्यु, दिव्यांगता तथा चोट व कुत्ते के काटने के कुल 43 मामले पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित और दोबारा खोले गए मामलों का निपटान प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह योजना कठिन समय में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए है। ऐसे में इसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न की जाए। आवेदकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सत्यापन व दस्तावेजी कार्रवाई समय पर पूरी की जाए।
बैठक में समिति ने कुत्ते के काटने के पांच मामलों में पीड़ितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि पर विचार किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार की गई सिफारिशों तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा किए गए सत्यापन के आधार पर इन मामलों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जहां किसी विभाग या एजेंसी की लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों व संबंधित विभागों को आवारा पशुओं के प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें    पलवल तक पहुंचेगी मेट्रो, दिल्ली-पानीपत नमो भारत कॉरिडोर पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।