Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Narnaul: श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में राधे-राधे नाम का किया संकीर्तन

Narnaul: श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में राधे-राधे नाम का किया संकीर्तन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: नारनौल शहर में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा रविवार को 190वीं फेरी का आयोजन शिव मंदिर महेंद्रगढ़ स्थित से श्रद्धा और भक्ति भाव एवं उत्साह के साथ निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर राधे-राधे नाम का संकीर्तन किया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान महेश पुजारी जी ने विधि विधान से ठाकुर जी की आरती पूजा अर्चना करके किया। सभी को चंदन तिलक लगाकर भक्तिमय माहौल में सभी ने प्रभात फेरी शिव कालोनी में परिक्रमा लगाकर राधे-राधे का गुणगान किया।
प्रभात फेरी के दौरान महिलाएं, पुरुष, युवा व बच्चे भक्ति गीतों पर नाचते- गाते हुए संकीर्तन यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं की टोलिया जब राधे-राधे नाम का जाप करते हुए शहर की कुंज गलियों को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया महिलाओं ने भजन और के नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की। सनातन धर्म के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।