Breaking News
Narnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनीPM Kisan 24th installment: किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये, तुरंत करा लें यह जरूरी कामNangal Chaudhary News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर जताया रोष, पद से हटाने की मांगAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड पर

Narnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटाला

Narnaul: प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: अभय चौटाला
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एचईआरसी द्वारा प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे मामले पर सरकारश्वेत पत्र जारी करे।

चौटाला ने कहा कि  दो दिन बिजली न मिलने के कारण हजारों करोड़ रुपयों का नुकसान हो गया, दो दिन तक घरों में बिजली न मिलने और पानी न मिलने से जनता कितनी परेशान हुई, किसान कितने परेशान हुए, बिजली कर्मचारियों को जेल में डाला गया, नॉन टेक्निकल पटवारी और अध्यापकों की ड्यूटी बिजली व्यवस्था को संभालने के लिए लगाकर उनकी जान जोखिम में डाली गई, इन सबकी जिम्मेवारी कौन लेगा?

विज्ञापन

मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री कहते हैं कि वे निजीकरण के खिलाफ हैं तो दो दिन तक प्रदेश में अफरा तफरी का माहौल क्यों पैदा किया गया? एचईआरसी के फैसले को तुरंत धारा 108 के तहत रद्द क्यों नहीं किया गया? यह निजीकरण करने का फैसला किसका था? और अगर किसी और का निर्णय था तो मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वो डमी साबित हुए हैं। बीजेपी बड़े उद्योगपतियों के लिए काम करती है, आम जनता से इनका कोई लेना देना नहीं है।

चौटाला ने कहा कि जिस प्राइवेट कंपनी को यह लाइसेंस दिया गया वो केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बेहद करीबी व्यक्ति है। मनोहर लाल खट्टर ने ही इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को समानांतर लाइसेंस दिलवाया था।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस दिन प्राइवेट कंपनी ने समानांतर लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया और उसपर हुई सुनवाई तक हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर कड़ी आपत्ति दर्ज की और तथ्यों के साथ पुरजोर विरोध किया। उसके बाद भी यह लाइसेंस दिया गया।

चौटाला ने कहा कि कितना संगीन मामला था, प्रदेश के लोगों का भविष्य खतरे में था और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के नेता पूरी तरह मौन रहे। कांग्रेस का कोई नुमाइंदा एक बार भी एचईआरसी में विरोध करने नहीं आया। इससे एक बार फिर से बीजेपी और कांग्रेस की मिलीभगत सामने आ गई है। एक भी नेता का विरोध न जताना बड़े शर्म की बात है। प्रदेश को इतना बड़ा नुकसान हो गया इसके लिए बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस पूरी तरह से जिम्मेदार है।
बीजेपी सरकार तुरंंत बिजली कर्मचारियों पर लगाए गए मुकदमे वापिस ले, बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बहाल करे और जेल में बंद कर्मचारियों को रिहा करे।

 

यह भी देखें    नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।