Breaking News
लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीलुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Narnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Narnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: नारनौल में स्थानीय स्तर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारे के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिला न्यायाधीश राकेश कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सरकार के साथ मिलकर कथित तौर पर वोट चोरी कर रहे हैं, जिससे आम आदमी को संविधान द्वारा प्रदत्त उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक कड़ा संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन

राकेश यादव ने हरियाणा सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों के बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों और आम जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने मांग की कि सरकार अपने इस निजीकरण के फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस ले और बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करे।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया, कृष्ण राव, डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, संदीप नूनीवाला, सीताराम सर्राफ, ब्लॉक अध्यक्ष मनपाल यादव, सुमेर सिंह यादव, ओबीसी सेल के पूर्व जिला महासचिव नंदलाल सैनी, कविंद्र एडवोकेट, सरदार बल्ले सिंह, चाची छनी, सरदार अमरजीत सिंह, विनोद गहली, तोताराम कोली, केदार चेतीवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

यह भी देखें – त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, नारनौल, अटेली और कनीना में मिलावटखोरों पर शिकंजा, लिए गए 8 नमूने

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।