Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul Half Marathon: नारनौल में नशा मुक्ति हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम नायब सैनी, 41 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Narnaul Half Marathon: नारनौल में नशा मुक्ति हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम नायब सैनी, 41 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

सीएम नायब सैनी नारनौल में 9 अगस्त को करेंगे मैराथन का शुभारंभ, 5 किमी और 10 किमी दौड़ के लिए रूट तय

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Half Marathon: युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और ‘नशा मुक्त हरियाणा’ का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के मकसद से आगामी 9 अगस्त को नारनौल की सड़कों पर कदमताल देखने को मिलेगी।

राज्य सरकार के ‘हरियाणा उदय’ अभियान और सामुदायिक पुलिसिंग पहल के तहत आयोजित होने वाली इस हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। इस राज्य स्तरीय आयोजन की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद नारनौल पहुंचकर धावकों का हौसला बढ़ाएंगे और हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

पंजीकरण का आंकड़ा 41 हजार के पार, युवाओं में भारी उत्साह

इस हाफ मैराथन को लेकर महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं और आम नागरिकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। जिला प्रशासन से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महज दो हफ्ते पहले जहां पंजीकरण का आंकड़ा 31 हजार के आसपास था, वहीं अब यह उछलकर 41,153 तक पहुंच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) अनुपमा अंजलि ने बताया कि 5 किलोमीटर की फन-रन कैटेगरी में अब तक 40,721 लोगों ने नाम दर्ज कराया है, जबकि 10 किलोमीटर की प्रतिस्पर्धी श्रेणी में 476 धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आमजन को खेल और स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए प्रशासन ने 5 किमी की दौड़ को पूरी तरह नि:शुल्क रखा है, जबकि 10 किमी स्पर्धा के लिए नाममात्र 100 रुपये का शुल्क तय किया गया है।

रूट प्लान तय: नसीबपुर मोड़ और टांटला चौक से मुड़ेंगे धावक

मैराथन के रूट और व्यवस्थाओं का ब्योरा साझा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी आईटीआई परिसर से रवाना होकर नसीबपुर स्थित मोड़ से यू-टर्न लेंगे। वहीं, 10 किलोमीटर की श्रेणी के धावक आगे बढ़ते हुए टांटला चौक से वापस मुड़ेंगे और पुनः आईटीआई परिसर पहुंचकर अपनी दौड़ पूरी करेंगे।

धावकों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूरे रूट पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह पेयजल केंद्र, मेडिकल किट और एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी ताकि किसी भी प्रतिभागी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन, डीसी ने की भाग लेने की अपील

जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने महेंद्रगढ़ जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौड़ में उम्र की कोई पाबंदी नहीं है और हर वर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। मैराथन में भाग लेने के इच्छुक नागरिक आधिकारिक जिला पोर्टल mahendragarh.gov.in/marathon-registration पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण आसानी से करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।