Breaking News
UPI MDR decision postponed: व्यापारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत, UPI पेमेंट पर MDR का फैसला टला, बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे लेनदेनNavratri vrat tea coffee rules: नवरात्रि व्रत के दौरान क्या पूजा से पहले चाय-कॉफी पीना सही है? जानिए धार्मिक और सेहत से जुड़े जरूरी नियमSIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की बैठक; राहुल गांधी के घर चाय पर जुटे विपक्षी नेता, 7 दिन में किए 5 प्रदर्शनAmbala Dhulkot building sealed: अंबाला में अवैध निर्माणों पर नकेल, वार्ड 13 में भवन सील, 7 मजदूरों की मौत के बाद एक्शन मोड में निगमNarnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूकUPI MDR decision postponed: व्यापारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत, UPI पेमेंट पर MDR का फैसला टला, बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे लेनदेनNavratri vrat tea coffee rules: नवरात्रि व्रत के दौरान क्या पूजा से पहले चाय-कॉफी पीना सही है? जानिए धार्मिक और सेहत से जुड़े जरूरी नियमSIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की बैठक; राहुल गांधी के घर चाय पर जुटे विपक्षी नेता, 7 दिन में किए 5 प्रदर्शनAmbala Dhulkot building sealed: अंबाला में अवैध निर्माणों पर नकेल, वार्ड 13 में भवन सील, 7 मजदूरों की मौत के बाद एक्शन मोड में निगमNarnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

Narnaul: हरियाणा राज्य महिला आयोग छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध

ddharm narain
Narnaul: हरियाणा राज्य महिला आयोग छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने मंगलवार को जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्धारित समय-सीमा में सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार व आयोग के लिए सर्वोपरि है।
वाइस चेयरपर्सन ने गांव कांटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव खेड़ी के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, खेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया।
मीना परमार ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग का उद्देश्य है कि छात्राएं बिना किसी भय के शिक्षा प्राप्त कर सकें और उन्हें आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उचित व्यवस्था भी मिले।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थानों में पाई गई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली के प्राचार्य डॉ. परवीन कुमार, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरीता शर्मा, महिला थाना की एसएचओ मंजूषा, प्राचार्या अनिता यादव, मुख्याध्यापक जोगिंदर शास्त्री, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर प्रियंका सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
================
महिलाएं सीधे आयोग में दर्ज करवा सकती हैं शिकायत

मीना परमार ने महिलाओं और बेटियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या सुरक्षा संबंधी शिकायत को लेकर चुप न रहें और अपनी शिकायत महिला आयोग तक पहुंचाएं। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाने के लिए ईमेल ayogmahila@gmail.com और मोबाइल नंबर 9416199520 साझा किया। महिलाएं इन माध्यमों से अपनी शिकायत आयोग तक पहुंचा सकती हैं, ताकि संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।