Breaking News
Narnaul News Update: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का अनाज मंडी दौरा, बाजरे की खरीद में धांधली का लगाया आरोप, राजीव गांधी प्रतिमा के अपमान पर भी जताया रोषYamunanagar News: यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री से घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौतACR Promotion: ACR में ‘औसत’ रिपोर्ट के आधार पर नहीं रोक सकते प्रमोशन, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिए समीक्षा के आदेशरेप केस में सजा काट रहे आसाराम को बीमार पत्नी से मिलने के लिए पैरोन नही मिली: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कियाBollywood News: Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहाNarnaul News Update: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का अनाज मंडी दौरा, बाजरे की खरीद में धांधली का लगाया आरोप, राजीव गांधी प्रतिमा के अपमान पर भी जताया रोषYamunanagar News: यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री से घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौतACR Promotion: ACR में ‘औसत’ रिपोर्ट के आधार पर नहीं रोक सकते प्रमोशन, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिए समीक्षा के आदेशरेप केस में सजा काट रहे आसाराम को बीमार पत्नी से मिलने के लिए पैरोन नही मिली: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कियाBollywood News: Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Narnaul: इनेलो नेताओं ने नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, धीमी खरीद और किसानों की सुविधाओं की कमी पर जताई चिंता

ddharm narain
शेयर करें
Narnaul: इनेलो नेताओं ने नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, धीमी खरीद और किसानों की सुविधाओं की कमी पर जताई चिंता
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: – महेंद्रगढ़ जिले में बाजरा खरीद को लेकर किसानों को आ रही समस्याओं के बीच बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेताओं एवं पधाधिकारिओ ने नई अनाज मंडी नारनौल स्थित खरीद केंद्र का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने मंडी में बाजरा खरीद की व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इनेलो नेताओं ने मंडी में धीमी गति से हो रही खरीद तथा किसानों के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर चिंता जताई।
इनेलो नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य व् पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा एवं पदाधिकारियो ने कहा कि बाजरा खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीद में देरी होने से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन

किसानों को फसल मंडी तक लाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का किराया, डीजल और अन्य खर्च भी वहन करने पड़ते हैं। ऐसे में खरीद प्रक्रिया में देरी किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।
राधेश्याम शर्मा ने मंडी में किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

फसल बेचने के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार की ओर से किसानों की फसल खरीदने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन मंडियों में व्यवस्थाओं की स्थिति उन दावों पर सवाल खड़े करती है।

खरीद प्रक्रिया में देरी, गेट पास जारी होने में परेशानी, अंघूठे के निशान न मिलना, सर्वर डाउन और पोर्टल पर आंकड़ों के सत्यापन से जुड़ी तकनीकी दिक्कतें किसानों के लिए अतिरिक्त समस्याएं हैं। ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बार-बार मंडी के चक्कर न लगाने पड़ें। शर्मा ने कहा की अगर जल्द ही इन समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो इनेलो पुरजोर रूप से धरना देने का काम करेगी।
इनेलो पदाधिकारियो ने कहा कि यदि मंडियों में खरीद, उठान और भंडारण की व्यवस्था समय पर दुरुस्त रखी जाए तथा किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, तो उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नई अनाज मंडी नारनौल के खरीद केंद्र पर बाजरे की खरीद में तेजी लाई जाए, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और पेयजल व शेड सहित जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटेलाल गहली, सतपाल, करण सिंह यादव, रामकिशन यादव, धर्मपाल शर्मा, बिक्रम ढिल्लो, बाबूलाल जांगिड़ उपस्थित थे।

 

यह भी देखें      हरियाणा में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।