September 9, 2026

Narnaul/Mahendergarh: भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ ने मनाया “गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम

0
Nnl 7

Narnaul/Mahendergarh: भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ द्वारा बुधवार को सैनी हाई स्कूल में अपना राष्ट्रीय कार्यक्रम “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” परंपरागत रूप से मनाया।

राष्ट्रगान और भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिक्षाविद रमेश टांक ने कार्यक्रम की आवश्यकता और उसके महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु और शिष्य की परंपरा भारत की प्राचीन विरासत है जिसके बल पर हमारा देश किसी समय शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी था। सैनिक स्कूल के व्यवस्थापक और सैनी सभा के अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि भारत विकास परिषद अपने कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयत्न कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान जब विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनो के चरणों में पुष्प अर्पित किए तो वह क्षण बहुत ही भावुक और प्रेरणादायक था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सात श्रेष्ठ अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर और पटका पहना कर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को स्टेशनरी दी गई। अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों को फल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष रतनलाल माधोगढ़िया, कोषाध्यक्ष पवन भारद्वाज, पारस यादव, इंद्र लाल शर्मा, प्रदीप मेहता, नीरज मित्तल, रामनिवास सैनी, होशियार सैनी, विनोद सैनी, सोनिया जिंदल, उमा खुराना आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के मुख्य अध्यापक सतीश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम वास्तव में समाज को दिशा दिखाने वाले और प्रेरणादायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed