Breaking News
Chandigarh Chhath Puja: छठ पूजा से पहले सेक्टर-42 लेक पर पुख्ता होंगे इंतजाम, सुरक्षा और सफाई पर जोरभाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए कसी कमर, सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्यचंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से बढ़ेंगे उड़ानों के विकल्प, आधी रात बाद भी टेकऑफ-लैंडिंगदिवाली से पहले सोना 14 हजार और चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती, अब खरीदें या करें इंतजार?पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम साफ, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार; 30 को तेज हवाएं चलेंगीChandigarh Chhath Puja: छठ पूजा से पहले सेक्टर-42 लेक पर पुख्ता होंगे इंतजाम, सुरक्षा और सफाई पर जोरभाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए कसी कमर, सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्यचंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से बढ़ेंगे उड़ानों के विकल्प, आधी रात बाद भी टेकऑफ-लैंडिंगदिवाली से पहले सोना 14 हजार और चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती, अब खरीदें या करें इंतजार?पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम साफ, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार; 30 को तेज हवाएं चलेंगी

Narnaul : NH-11 पर खौफनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसा, दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग

Narnaul : NH-11 पर खौफनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसा, दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग

हादसे के बाद सड़क पर खड़े दोनों ट्रक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : जिले के नेशनल हाईवे-11 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सुराना गांव के कट के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। हादसे के बाद एक ट्रेलर का डीजल टैंक फटने से उसमें आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की ओर से नारनौल की तरफ आ रहा एक ट्रेलर सुराना गांव के कट स्थित ओवरब्रिज से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे भारी-भरकम वाहन पर से उसका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को फांदकर रॉन्ग साइड यानी दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से नारनौल से रेवाड़ी की ओर जा रहे रोडियो (वाहन) से भरे दूसरे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

दमकल ने पाया आग पर काबू

टक्कर के तुरंत बाद रोडियो से भरे ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और उसमें भयंकर आग लग गई। आसमान छूती आग की लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर सहम उठे। गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग की टीम को सूचना मिल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, अन्यथा एक बड़ा जानलेवा हादसा और बड़ा नुकसान हो सकता था।

कड़ी मशक्कत से केबिन से बाहर निकाले गए घायल

भीषण टक्कर के कारण दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह पिचक गए, जिससे चालक और परिचालक अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कटर व अन्य साधनों की मदद से घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद फौरन एंबुलेंस बुलाई गई और तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।

पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में चालक और परिचालक मेवात क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी देखें –  अटेली में ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 5.02 लाख रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।