Narnaul: अग्रवाल वैश्य समाज, जिला इकाई महेंद्रगढ़ द्वारा करवा चौथ फेस्टिवल धूमधाम से मनाया गया।
त्योहार की रौनक देखते ही बनती थी। समाज की दर्जनों महिलाओं ने लाल रंग की पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार कर कार्यक्रम में शिरकत की। ढोलक की थाप पर डांडिया डांस, मजेदार गेम्स और स्वादिष्ट स्नैक्स के साथ पूरे होटल परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीता गुप्ता ने कहा कि इस तरह के सामूहिक उत्सव न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं बल्कि महिलाओं को एक मंच पर जोड़कर आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। समाज हर वर्ष ऐसे आयोजन करता रहेगा।प्रदेश सचिव रितु बंसल ने कहा कि करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इसे सहेलियों के साथ मिलकर मनाने की खुशी ही कुछ और है।महिला इकाई की जिला अध्यक्ष रचना अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज धार्मिक उत्सवों के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहता है।अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और पति की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर समाज की जिला महासचिव मधु गोयल, जिला कोषाध्यक्ष सुनीता गोयल, जिला संगठन सचिव बबली जैन, नीरू गर्ग, पूजा जैन, रंजना अग्रवाल, नीरू मित्तल, पुष्पा जैन, सरोज गर्ग, अनीता जैन, मीरा चौधरी, ज्योति गुप्ता, रेखा जैन, संतोष अग्रवाल, सुमन आदि अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।
यह भी देखें आज रात इस मुहूर्त में रखें चांदनी में खीर, जानिए पूजा का सही समय और विधि

