Breaking News
Bhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौतBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

Narnaul: बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत, बूथ जीता तो चुनाव जीता-डॉ. यतेंद्र राव

Narnaul: बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत, बूथ जीता तो चुनाव जीता-डॉ. यतेंद्र राव
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के भोजावास मंडल के बूथ नंबर 90 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सनोज, बीएलए-2, बूथ प्रमुख एवं बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत, संगठन की रीढ़ और जनसेवा का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यालयों में नहीं, बल्कि गाँव-गाँव, गली-गली और प्रत्येक बूथ पर खड़े समर्पित कार्यकर्ताओं में बसती है। ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ भाजपा का संगठनात्मक मंत्र है। बूथ की मजबूती केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि निरंतर जनसंपर्क, जनविश्वास, सेवा और संवाद से बनती है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे जनता के सुख-दुख में सहभागी बने और राष्ट्रहित के संकल्प को सर्वोपरि रखे।
डॉ. राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्रसेवा, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी जी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक बूथ पर 10 युवा और 10 महिला कार्यकर्ताओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ भाजपा की छावनी है और यहाँ का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता संगठन की शक्ति एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर बूथ समिति से मदन शर्मा, हनुमान तंवर, जयप्रकाश, नरेंद्र यादव, नवीन, कबूल, वैभव, दीपक, संदीप एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।