Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Narnaul: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का हुआ शुभारंभ, कुलपति ने रैली को हरी झंडी दिखाकर दिया सभी के लिए पोषण का संदेश

Narnaul: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का हुआ शुभारंभ,  कुलपति ने रैली को हरी झंडी दिखाकर दिया सभी के लिए पोषण का संदेश
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ पोषण जागरूकता रैली के आयोजन के साथ हुआ। पोषण जीवविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य संतुलित पोषण, स्वस्थ खान-पान की आदतों, कुपोषण की रोकथाम तथा पोषण संबंधी जागरूकता को समुदाय के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना था। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि पर्याप्त एवं संतुलित पोषण स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पोषण जागरूकता केवल कक्षा और शैक्षणिक परिसरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है। कुलपति ने कहा कि विशेष रूप से बच्चों तथा ग्रामीण एवं वंचित समुदायों में पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से समुदाय आधारित पहलों में सक्रिय भागीदारी करने तथा स्वस्थ, कुपोषण-मुक्त एवं पोषण की दृष्टि से सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने भी रैली में सहभागिता की। उन्होंने संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बचाव, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि पोषण जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं समुदाय को स्वस्थ खान-पान की आदतों, पोषण संबंधी कल्याण तथा कुपोषण की रोकथाम के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनीता कुमारी एवं डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि पोषण संबंधी ज्ञान को व्यवहार में परिवर्तित करना समय की आवश्यकता है। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर, प्लेकार्ड एवं जागरूकता नारों के माध्यम से संतुलित आहार, स्वस्थ खाद्य विकल्प, कुपोषण के त्रिस्तरीय बोझ की रोकथाम तथा स्थानीय रूप से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
पोषण जीव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पूरे माह विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें विश्वविद्यालय परिसर में पोषण वाटिका की स्थापना, विशेषज्ञ व्याख्यान, विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में सामुदायिक पहुंच कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, विद्यालयों में फलदार पौधारोपण अभियान, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, पोषण संबंधी शैक्षणिक नाट्य प्रस्तुतियां एवं कठपुतली शो शामिल हैं। विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान तथा स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने कार्यक्रम संयोजकों एवं पोषण जीवविज्ञान विभाग को बधाई देते हुए पोषण जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।