Breaking News
Astrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडAstrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंड

Yamunanagar News: यमुनानगर से 4 दिन से लापता चौकीदार का नहर में मिला शव, शादी न होने से था परेशान

Yamunanagar News: यमुनानगर से 4 दिन से लापता चौकीदार का नहर में मिला शव, शादी न होने से था परेशान

यमुनानगर से 4 दिन से लापता चौकीदार का नहर में मिला शव, शादी न होने से था परेशान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर के लक्ष्मण गार्डन इलाके से चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 34 वर्षीय युवक का दुखद अंत हो गया। 29 अक्टूबर को घर से निकला चौकीदार जब वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। सोमवार को उसका शव करनाल जिले के इंद्री के पास पश्चिम यमुना नहर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मंगलवार को यमुनानगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बाइक नहर किनारे छोड़कर हुआ था ओझल, चार दिन से जारी थी गोताखोरों की तलाश

विज्ञापन

मृतक की पहचान 34 वर्षीय ललित पुत्र मदन लाल निवासी लक्ष्मण गार्डन के रूप में हुई है। ललित एक निजी फैक्ट्री में चौकीदारी का काम करता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा व दो बहनों का अकेला भाई था। मृतक के चचेरे भाई मोनू सैनी ने बताया कि 29 अक्टूबर की दोपहर करीब पौने तीन बजे ललित बिना किसी को कुछ बताए घर से अपनी बाइक लेकर निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर जब उसकी खोजबीन शुरू की गई, तो उसकी बाइक पश्चिम यमुना नहर के किनारे खड़ी पाई गई थी। इसके बाद से ही परिजन और स्थानीय गोताखोर नहर में लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

दिमागी बीमारी से जूझ रहा था युवक, शादी को लेकर रहता था मानसिक तनाव में

मोनू सैनी ने बताया कि घर में किसी तरह का पारिवारिक या आर्थिक झगड़ा नहीं था। दरअसल ललित पिछले कुछ समय से दिमागी बीमारी से जूझ रहा था और उसकी नियमित दवाइयां भी चल रही थीं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के बावजूद शादी न हो पाने के कारण भी वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था। 23 अक्टूबर से वह काम पर भी नहीं जा रहा था और घर पर ही रुक रहा था। परिजनों का मानना है कि इसी अवसाद के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया होगा।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई परविंद्र ने बताया कि सोमवार को इंद्री पुलिस द्वारा नहर में शव मिलने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों और हुलिए से ललित की पहचान की। मंगलवार को शव का यमुनानगर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर सीआरपीसी की संबंधित धाराओं के तहत इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें–  जनसेवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।