Narnaul News: दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन अनाज मंडी, नारनौल के प्रधान श्री रामजीलाल मित्तल की पौत्री आराध्या मित्तल सुपुत्री श्री अमित मित्तल ने 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित आईपीएससी हैंडबॉल टूर्नामेंट (अंडर 14) में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीतकर जहां अपने स्कूल का नाम रोशन किया, वही अपने माता-पिता, दादा-दादी व परिवार तथा क्षेत्र का भी नाम गौरवान्वित किया।
गौरतलब है कि नारनौल की होनहार बेटी आराध्या मित्तल राजस्थान के बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी (लड़कियों के लिए रेजिडेंशियल स्कूल) की छात्रा है। आराध्या पढ़ाई में भी काफी होशियार है, वहीं इसके साथ-साथ खेलों में भी उसकी काफी रुचि रहती है। वह स्कूल की हैंडबॉल टीम में प्रमुख खिलाड़ी है।
उसने आईपीएससी हैंडबॉल टूर्नामेंट अंडर 14 में अपने स्कूल की तरफ से भाग लेकर टूर्नामेंट में मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब जीतकर अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया हैं।
नारनौल अग्रवाल समाज ने आराध्या मित्तल की इस कामयाबी के लिए उनके दादा श्री रामजीलाल जी मित्तल, चाचा मुकेश मित्तल एडवोकेट व पिता अमित मित्तल को बधाइयां दी हैं।
यह भी देखें – रोटरी क्लब नारनौल सिटी व बेलाज द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित, डॉ. मनोज कुमार रहे मुख्य अतिथि


