Narnaul News: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरे की चल रही सरकारी खरीद को सुचारू, सुव्यवस्थित और क्रमबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए मार्केट कमेटी नारनौल द्वारा 11 व 12 नवंबर के लिए नया ग्रामवार शेड्यूल जारी किया गया है। दीपावली के त्योहार के चलते आढ़तियों और मजदूरों के अवकाश पर रहने के कारण 7 नवंबर से 10 नवंबर तक मंडी में खरीद कार्य बंद रहेगा। इसके पश्चात 11 नवंबर से खरीद प्रक्रिया पुनः शुरू की जाएगी।
मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नुकुल यादव ने बताया कि किसान अपने पहचान पत्र या दस्तावेज में दर्ज पते के आधार पर ही अपने गांव का शेड्यूल समझें और अपनी बारी आने पर ही बाजरा मंडी में बिक्री के लिए लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को मारोली, नुनी अव्वल, नुनी कलां, पटीकरा, रसूलपुर और शाहपुर-II गांवों के किसानों की फसल खरीदी जाएगी। वहीं 12 नवंबर को रामपुरा, शहरपुर, रामबास, सेका, श्योनाथपुरा तथा सुराना गांवों के किसानों के लिए खरीद का समय निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी किसानों से सहयोग की अपील करते हुए तय तिथियों पर ही मंडी पहुंचने का अनुरोध किया है।
यह भी देखें – महेंद्रगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान जारी, 27 नवंबर को मनेगा विशेष दिवस


