Breaking News
Nangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाश

Narnaul News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज नारनौल में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथि

Narnaul News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज नारनौल में निकलेगी 'रन फॉर यूनिटी', स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथि

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आज नारनौल में निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होंगी मुख्य अतिथि

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारनौल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि होंगी।

रन के शुभारंभ से पहले उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मुख्य अतिथि आईटीआई मैदान से हरी झंडी दिखाकर रन को रवाना करेंगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचेगी।

विज्ञापन

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना है। कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और सामाजिक संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सभी उपमंडल में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी देखें – अब नागरिक मतदाता सूची पर 20 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावे-आपत्तियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।