Breaking News
Sahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपीSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपी

Narnaul News: तेज रफ्तार इको गाड़ी ने रेहड़ी को मारी टक्कर, रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल

Narnaul News: तेज रफ्तार इको गाड़ी ने रेहड़ी को मारी टक्कर, रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार इको गाड़ी ने रेहड़ी को मारी टक्कर, रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: शहर के रेवाड़ी रोड पर सोनी होटल के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बस स्टैंड की तरफ से रेवाड़ी जा रही एक तेज रफ्तार इको गाड़ी ने सड़क किनारे जा रही रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रेहड़ी करीब 200 से 300 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई और अंत में किनारे खड़ी एक अन्य गाड़ी से जा टकराई।

इस हादसे में रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कैलाश नगर निवासी अनिल उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है, जो धोबी समाज से ताल्लुक रखते हैं। हादसे की वजह से सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, अनिल अपनी रेहड़ी बंद करके अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पीसीआर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल अनिल को तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इको चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसे महावीर चौक स्थित हुड्डा सेक्टर पुलिस चौकी ले जाया गया। पूछताछ में चालक की पहचान रेवाड़ी निवासी गिरधारी लाल के रूप में हुई है। पुलिस को हादसे की पूरी सूचना दे दी गई है। फिलहाल घायल अनिल के उपचाराधीन होने के कारण पुलिस बयान दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी देखें – त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।