Narnaul News: दीपावली के पावन पर्व पर खुशियों और मिठास को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स द्वारा “हर आँगन दिवाली, हर चेहरे पर खुशहाली” मिशन के अंतर्गत आज नारनौल शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों एवं लोगों को मिठाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन दिनेश भार्गव ने कहा कि दीपावली केवल अपने घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी अवसर है।
रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स का प्रयास है कि त्योहारों की खुशियाँ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचें और कोई भी व्यक्ति अपनत्व एवं खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सच्ची दिवाली तभी सार्थक है, जब हमारे साथ-साथ दूसरों के घरों में भी खुशियों के दीप जलें।
कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नरेश गोगिया, क्लब के उपप्रधान रोटेरियन अनिल कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मोहन सैनी, रोटेरियन विनय जैन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक इस सेवा कार्य में भाग लिया और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।
यह भी देखें – नारनौल प्रधान डाकघर में बदला पेंशन वितरण का समय, अब सुबह 10 बजे से मिलेगी पेंशन


