Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजलि ने किया बीरबल का छत्ता और चोर गुंबद का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजलि ने किया बीरबल का छत्ता और चोर गुंबद का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

डीसी अनुपमा अंजलि ने किया बीरबल का छत्ता और चोर गुंबद का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: नारनौल की प्राचीन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने तथा जिले में पर्यटन की संभावनाओं को पंख लगाने के लिए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को जिला उपायुक्त (डीसी) अनुपमा अंजलि ने अचानक शहर की प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों—बीरबल का छत्ता (राय बाल मुकुंद दास का छत्ता) और ऐतिहासिक चोर गुंबद—का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नारनौल अपनी समृद्ध और प्राचीन इमारतों के कारण देश भर में एक अलग पहचान रखता है। इन धरोहरों का सही ढंग से रखरखाव और सौंदर्यीकरण न केवल हमारी विरासत को सुरक्षित रखेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार व पर्यटन उद्योग को भी नई रफ्तार देगा।

विज्ञापन

गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा हो जीर्णोद्धार का काम

‘बीरबल का छत्ता’ के निरीक्षण के दौरान डीसी ने वहां चल रहे जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्यों की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता अश्विनी कुमार को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखते हुए काम को हर हाल में तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

‘भव्यता की पहली शर्त है स्वच्छता’, चोर गुंबद पर दिए सफाई के कड़े निर्देश

इसके बाद उपायुक्त ने चोर गुंबद का रुख किया। वहां की व्यवस्थाओं को देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी ऐतिहासिक स्थल की पहचान उसकी भव्यता और स्वच्छता से होती है। इसलिए चोर गुंबद और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र में रोजाना सफाई की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को एक अच्छा अनुभव मिल सके।

इस औचक निरीक्षण के दौरान नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों का अमला मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।