Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul News: नारनौल में महिला और युवकों ने चश्मे की दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार गंभीर

Narnaul News: नारनौल में महिला और युवकों ने चश्मे की दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार गंभीर

महेंद्रगढ़ के नारनौल में खौफनाक वारदात, महिला व युवकों ने चश्मे के शोरूम में मचाया उत्पाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में शनिवार देर शाम कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नई मंडी के मुख्य गेट के पास स्थित एक चश्मे की दुकान में एक महिला और कुछ दबंग युवकों ने अचानक घुसकर जमकर उत्पाद मचाया। हमलावरों ने न केवल दुकान के अंदर रखे कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया, बल्कि दुकानदार पर बीयर की खाली बोतलों से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

दुकान में घुसकर की मारपीट, बोतलों से तोड़े शीशे

विज्ञापन

नायन थनवास गांव निवासी मुकेश कुमार (45) नई मंडी गेट के समीप ‘श्री श्याम आई केयर’ के नाम से चश्मे का शोरूम चलाते हैं। रोजमर्रा की तरह शनिवार शाम भी वे अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी एक महिला अपने साथ आधा दर्जन के करीब युवकों को लेकर वहां पहुंची। देखते ही देखते आरोपियों ने दुकान के भीतर तांडव मचाना शुरू कर दिया। हमलावरों ने मुकेश पर जानलेवा हमला बोला और दुकान के गेट पर लगे शीशों को बीयर की खाली बोतलों से चकनाचूर कर दिया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

अचानक हुए इस हमले में मुकेश कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल मुकेश को आनन-फानन में पास के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

व्यापारियों में भारी आक्रोश, पुलिस छानबीन में जुटी

सरेबाजार हुई इस गुंडागर्दी से मंडी के व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर महिला और उसके साथ आए युवकों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।