Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul News: पार्क गली के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, जलभराव की समस्या पर एसडीएम को घेरा

Narnaul News: पार्क गली के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, जलभराव की समस्या पर एसडीएम को घेरा

Narnaul News: पार्क गली के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, जलभराव की समस्या पर एसडीएम को घेरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक इलाकों में शुमार ‘पार्क गली’ इन दिनों विकास के दावों को मुंह चिढ़ा रही है। हल्की सी बारिश होते ही टापू में तब्दील हो जाने वाली इस मार्केट के व्यापारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार एवं सुरक्षा मंच के तत्वाधान में एकजुट हुए दर्जनों व्यापारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर न केवल आवाज बुलंद की, बल्कि एसडीएम अनिरुद्ध यादव को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था को दुरुस्त करने की आखिरी चेतावनी भी दे डाली। व्यापारियों का साफ कहना है कि हर साल उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, जबकि जमीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं।

‘दुकानों में तैरता है लाखों का माल, हम सिर्फ टैक्स भरने के लिए नहीं हैं’

विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंच के जिला प्रधान संजय गर्ग ने प्रशासनिक ढुलमुल रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “व्यापारी वर्ग को शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है, लेकिन जब उनकी बुनियादी समस्याओं—जैसे जल निकासी और साफ-सफाई—की बात आती है, तो प्रशासन आंखें मूंद लेता है।” उन्होंने मांग की कि इस समस्या का कोई तात्कालिक पैचवर्क करने के बजाय एक बार में ही स्थायी समाधान निकाला जाए।

वहीं, मंच के जिला वरिष्ठ महामंत्री बिशन कुमार सैनी ने तकनीकी पहलू की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्क गली का सीवरेज सिस्टम पूरी तरह ढह चुका है। अगर भारी बरसात से ठीक पहले इस नाले की मुकम्मल सफाई और आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में यह पूरी मार्केट मलबे और गंदे पानी के दलदल में तब्दील हो जाएगी, जिससे महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।

रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों को सता रहा है भारी नुकसान का डर

बाजार की जमीनी हकीकत बयां करते हुए रेडीमेड वस्त्र विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर ने बताया कि कपड़े और अन्य रेडीमेड सामान के गोदाम और दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर हैं। जब भी तेज बारिश होती है, नाले का बदबूदार पानी दुकानों की देहलीज लांघकर अंदर घुस जाता है। इससे व्यापारियों को हर सीजन में लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापारियों ने एक सुर में मांग की है कि मॉनसून की पूरी सक्रियता से पहले युद्धस्तर पर निर्माण और सफाई कार्य शुरू कराया जाए ताकि राहगीरों और दुकानदारों दोनों को इस मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।

इस मौके पर अपनी दुकानों के शटर गिराकर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे प्रमुख व्यापारियों में मुकेश, महेश गोयल, तेज प्रकाश, एमएम वालिया, सुमित, धीरज, अमर सिंह और अनिल सहित पार्क गली मार्केट के कई रसूखदार चेहरे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रोहतक में पारा 40 पार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।