Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul News: श्री अनाथ गौशाला नारनौल में नवनिर्मित कमरे का लोकार्पण, गोभक्तों ने बांटी दलिया-बिनौले की सवामणी

Narnaul News: श्री अनाथ गौशाला नारनौल में नवनिर्मित कमरे का लोकार्पण, गोभक्तों ने बांटी दलिया-बिनौले की सवामणी

नारनौल की अनाथ गौशाला में जुड़ा नया कमरा, दानदाता का पगड़ी पहनाकर हुआ सम्मान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: हरियाणा के नारनौल शहर में स्थित सुप्रसिद्ध ‘श्री अनाथ गौशाला’ में धार्मिक अनुष्ठान और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच गुरुवार को नवनिर्मित कमरे का औपचारिक लोकार्पण किया गया।

गोसेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख गोभक्तों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गुंजायमान रहा, वहीं गोमाता की सेवा और गौशाला के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

विज्ञापन

वैदिक रीति-रिवाज से हुआ पूजन, गोमाता को लगाया भोग

लोकार्पण समारोह के अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में पधारे समाजसेवी सुरेश चंद कंछल एवं उनकी धर्मपत्नी माया देवी ने अनुष्ठान में शिरकत की।

विद्वान पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री ने मुख्य यजमान से समस्त देवी-देवताओं और गोमाता का विधि-विधान से पूजन करवाया। पूजन संपन्न होने के पश्चात मुख्य यजमान परिवार की ओर से गौशाला में मौजूद गोवंश के लिए दलिया, खल और बिनौला मिलाकर विशेष ‘गौ-सवामणी’ का आयोजन किया गया, जिसका भोग गोमाता को समर्पित किया गया।

पगड़ी पहनाकर किया मुख्य यजमान का नागरिक अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान श्री अनाथ गौशाला के प्रधान उज्जन पाल यादव ने मुख्य यजमान सुरेश चंद कंछल का हरियाणवी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

गौशाला प्रबंधन की ओर से आभार व्यक्त करते हुए उज्जन पाल यादव ने कहा कि नारनौल की यह ऐतिहासिक गौशाला आप जैसे भामाशाहों और दानवीरों के सहयोग से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के समाजसेवी भविष्य में भी गोसेवा के इस पवित्र कार्य में अपना सहयोग इसी प्रकार बनाए रखेंगे।

‘गोमाता के निमित्त दिया दान कभी निष्फल नहीं जाता’

नवनिर्मित कमरे का फीता काटकर उसे गौशाला प्रबंधन को सौंपने के बाद मुख्य यजमान सुरेश चंद कंछल ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गोसेवा को सर्वोपरि माना गया है।

गोमाता के निमित्त निष्काम भाव से किया गया कोई भी दान या सेवा कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि गोमाता के आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि और कई गुना फल की प्राप्ति होती है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी गोभक्तों ने गोसेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।