Breaking News
Rohtak Accident: रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, पंक्चर टायर बदल रहे 4 युवकों को कार ने रौंदा, 3 की मौतनेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में दो हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का नागरिक घायलKurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तारRohtak Accident: रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, पंक्चर टायर बदल रहे 4 युवकों को कार ने रौंदा, 3 की मौतनेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में दो हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत; न्यूजीलैंड का नागरिक घायलKurukshetra Market News: दिवाली पर बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा, 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री, बिना हेलमेट और बुलेट पटाखों पर एक्शनदिल्ली में 11 नवंबर तक रैलियों पर रोक की मांग, व्यापारियों ने बताया 14 हजार करोड़ का नुकसानNarnaul News: प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा, नारनौल में शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 10 करोड़ के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़े हैं तार

Narnaul News: देश सेवा में समर्पित BSF उपनिरीक्षक विनोद कुमार का आकस्मिक निधन, सेवानिवृत्ति के थे केवल दो महीने, गांव में शोक की लहर

Narnaul News: देश सेवा में समर्पित BSF उपनिरीक्षक विनोद कुमार का आकस्मिक निधन, सेवानिवृत्ति के थे केवल दो महीने, गांव में शोक की लहर

देश सेवा में समर्पित BSF उपनिरीक्षक विनोद कुमार का आकस्मिक निधन, सेवानिवृत्ति के थे केवल दो महीने, गांव में शोक की लहर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के उपनिरीक्षक विनोद कुमार का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे जैसलमेर में BSF की 35वीं बटालियन में तैनात थे और आगामी 31 दिसंबर को अपने सेवाकाल से सेवानिवृत्त होने वाले थे।

दीपावली के अवसर पर वे ट्रेन से अपने पैतृक गांव भूषण कलां लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। सेवानिवृत्ति से महज दो महीने पहले हुए उनके निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार वर्ष 1987 में BSF में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे और अपनी लंबी सेवा के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। 2 नवंबर को वे जैसलमेर से रेलगाड़ी के जरिए अपने पैतृक गांव आ रहे थे और उन्हें नारनौल रेलवे स्टेशन पर उतरना था। सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वे ट्रेन में ही बेहोश हो गए, जिसके चलते वे निर्धारित स्टेशन पर नहीं उतर सके।

परिजनों द्वारा फोन न उठाए जाने पर चिंता बढ़ी, जिसके बाद उन्होंने रेलवे पुलिस (GRP) से संपर्क किया। जीआरपी की सूचना पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर उनकी स्थिति की जांच की गई और मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

दिवंगत उपनिरीक्षक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भूषण कलां लाया गया। सोमवार शाम BSF की 95वीं बटालियन, भोंडसी से इंस्पेक्टर भागचंद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी।

इसके बाद गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सदर थाना के एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब चार दशक तक देश की सेवा करने वाले एक समर्पित सैनिक के इस तरह जाने से पूरा क्षेत्र गमगीन है।

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय नारनौल में संपन्न हुआ नौवां जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’, लोक संस्कृति और प्रतिभा का दिखा अनूठा संगम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।