Breaking News
Panchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाBhupinder Singh Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, 14 साल पुराने रैक्सिल फफूंदनाशक मामले में सीबीआई केस बंदNarnaul News: सीआईए टीम ने निजामपुर से 24.63 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाBhupinder Singh Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, 14 साल पुराने रैक्सिल फफूंदनाशक मामले में सीबीआई केस बंदNarnaul News: सीआईए टीम ने निजामपुर से 24.63 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Narnaul News: महेंद्रगढ़ में एसआईआर कार्य की समीक्षा, 96,472 में से 96,041 आवेदनों का सफल निस्तारण, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Narnaul News: महेंद्रगढ़ में एसआईआर कार्य की समीक्षा, 96,472 में से 96,041 आवेदनों का सफल निस्तारण, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

महेंद्रगढ़ में एसआईआर कार्य की समीक्षा, 96,472 में से 96,041 आवेदनों का सफल निस्तारण, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य को लेकर आज हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक में महेंद्रगढ़ जिले में एसआईआर के तहत अब तक नोटिस, सुनवाई और फॉर्मों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

बैठक के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जिले में एसआईआर का काम बेहद पारदर्शी तरीके से चल रहा है। बैठक के दौरान जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों (अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी) में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की बिंदुवार प्रगति की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

समीक्षा के दौरान फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। आंकड़ों के अनुसार, पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राप्त कुल 96,472 आवेदनों में से 96,041 फार्मों का निस्तारण पूरा किया जा चुका है। दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का कार्य भी शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा।

इस अवसर पर अटेली निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह, नांगल चौधरी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी उदय सिंह, नारनौल निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी गुरविंदर सिंह, नगराधीश डॉ मंगल सेन, तहसीलदार (चुनाव) सुरेंद्र सिंह के अलावा कानूनगो व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

 

यह भी देखें – नारनौल के निजामपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।