Breaking News
Ateli Mandi News: अदालत से उद्घोषित आरोपी दीपक गांव खेड़ी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत मेंNangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तारNangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौतAteli Mandi News: अदालत से उद्घोषित आरोपी दीपक गांव खेड़ी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत मेंNangal Chaudhary City News: नांगल चौधरी में एक ही रात में आधा दर्जन स्कूलों की बसों को बनाया निशाना, बैटरियां चोरीAmit Shah Ambala Rally: अमित शाह का अंबाला दौरा, अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट शहीद स्मारक का किया उद्घाटनBhivani ACB Arrests AFSO: भिवानी में राशन डिपो का लाइसेंस देने के एवज में एक लाख की घूस लेते एएफएसओ गिरफ्तारNangal Chaudhary News: अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत

Ateli Mandi News: अदालत से उद्घोषित आरोपी दीपक गांव खेड़ी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Ateli Mandi News: अदालत से उद्घोषित आरोपी दीपक गांव खेड़ी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

अदालत से उद्घोषित आरोपी दीपक गांव खेड़ी से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा उद्घोषित अपराधियों एवं न्यायालय की कार्यवाही से बच रहे आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अटेली पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित व्यक्ति घोषित किए गए आरोपी दीपक को गांव खेड़ी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीएसपी डॉ कविता के अनुसार, थाना अटेली में दर्ज वर्ष 2017 के एक मामले में आरोपी दीपक न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद आरोपी के उपस्थित नहीं होने पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नारनौल की अदालत ने 23 अक्टूबर 2026 को उसे उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया था। न्यायालय के आदेशानुसार 03 नवंबर 2026 को थाना अटेली में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना अटेली पुलिस टीम ने 04 नवंबर 2026 को आरोपी दीपक को गांव खेड़ी से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने तथा कानूनी कार्रवाई से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिला पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं न्यायिक प्रक्रिया का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

यह भी देेखें – अगड़बंब जोहड़ में मछलियों को आटा डालने गए युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।