Breaking News
HS Phoolka Gurudwara Bangla Sahib : एचएस फूलका का ‘आप’ पर हमला, कहा- झूठा नैरेटिव गढ़कर शांति भंग करना चाहती है पार्टीBhiwani minor girl missing: भिवानी से तड़के 3 बजे नाबालिग किशोरी लापता, जींद के युवक पर भगाने का आरोपParvinder Singh Jhota Murder : Mansa में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्याओलावृष्टि के बाद राजस्थान में बढ़ी ठंडक, सिरोही में 16.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमानYamunanagar theft news: यमुनानगर में बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी पार, यूपी गया था परिवारHS Phoolka Gurudwara Bangla Sahib : एचएस फूलका का ‘आप’ पर हमला, कहा- झूठा नैरेटिव गढ़कर शांति भंग करना चाहती है पार्टीBhiwani minor girl missing: भिवानी से तड़के 3 बजे नाबालिग किशोरी लापता, जींद के युवक पर भगाने का आरोपParvinder Singh Jhota Murder : Mansa में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्याओलावृष्टि के बाद राजस्थान में बढ़ी ठंडक, सिरोही में 16.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमानYamunanagar theft news: यमुनानगर में बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी पार, यूपी गया था परिवार

Narnaul: माता-पिता हमें जीवन देते हैं, लेकिन शिक्षक उस जीवन को सही दिशा, मूल्य और संस्कार प्रदान करते हैं-प्रो. टंकेश्वर कुमार कुलपति हकेवि

ddharm narain
Narnaul: माता-पिता हमें जीवन देते हैं, लेकिन शिक्षक उस जीवन को सही दिशा, मूल्य और संस्कार प्रदान करते हैं-प्रो. टंकेश्वर कुमार कुलपति हकेवि
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: स्वर्गीय हरीराम महता, पूर्व अध्यापक एवं अधिवक्ता की पुण्य स्मृति में हरिप्रभा स्मृति शिक्षा समिति, नारनौल की ओर से अरुणोदय शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। सीएलसी करियर लाइन कोचिंग शिक्षण संस्थान नारनौल में कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय हरीराम महता के पुत्र एवं गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राकेश महता एडवोकेट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि प्रो. टंकेश्वर ने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब डॉ. राधाकृष्णन देश के राष्ट्रपति बने तो उनके कुछ शिष्यों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा व्यक्त की थी। इस पर उन्होंने कहा था कि यदि उनका जन्मदिन मनाना है तो इसे उनके जन्मदिन के रूप में नहीं, बल्कि देश के सभी शिक्षकों के सम्मान के रूप में मनाया जाए, तभी से शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा चली आ रही है।
उन्होंने कहा कि माता-पिता हमें जीवन देते हैं, लेकिन शिक्षक उस जीवन को सही दिशा, मूल्य और संस्कार प्रदान करते हैं। एक अच्छा शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक का ज्ञान नहीं देता, बल्कि विद्यार्थी को सोचने, सही निर्णय लेने तथा सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता प्रदान करता है। प्रो. टंकेश्वर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने गुरुओं का सदैव सम्मान करें और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि राकेश महता भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके पिता के रूप में एक ऐसा व्यक्तित्व मिला, जो उनके लिए पिता होने के साथ-साथ शिक्षक की भूमिका भी निभाते रहे। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन बिना गुरु के अधूरा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, जीवन मूल्य और सही दिशा देकर मजबूत राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की इच्छा होती है कि उसका विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़े और अपने माता-पिता, समाज तथा देश का नाम रोशन करे। समारोह के दौरान हरिप्रभा स्मृति शिक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक राकेश महता एडवोकेट ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह से पहले कक्षा प्रथम से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में 103 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 42 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नारनौल के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, सीएलसी के डायरेक्टर नरेंद्र शर्मा, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अशोक शर्मा, पवन शर्मा, कृष्ण शर्मा, ठेकेदार सुंदर पाल, गुड़ा पैक्स के अध्यक्ष राजेश कुमार, ग्राम आनावास के सरपंच कृष्ण कौशिक, गुड़गांव पैक्स के वाइस चेयरमैन सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।