Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Narnaul Prabhat Pheri: नारनौल में 185वीं प्रभात फेरी से गूंजा ‘राधे-राधे’, श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Narnaul Prabhat Pheri: नारनौल में 185वीं प्रभात फेरी से गूंजा 'राधे-राधे', श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नारनौल में 185वीं प्रभात फेरी से गूंजा ‘राधे-राधे’, श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Prabhat Pheri: धर्मनगरी नारनौल में रविवार की भोर भक्ति के अनूठे रंग में रंगी नजर आई। शहर में प्रभात फेरी की परंपरा को आगे बढ़ा रही प्रमुख संस्था ‘राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन’ द्वारा 185वीं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह ठीक 6 बजे श्याम कॉलोनी स्थित यजमान भुरुराम सैनी के निवास स्थान से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ।

भुरुराम सैनी ने अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसके बाद ढोल, मजीरे और मर्दंग की मधुर ध्वनियों के बीच ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन

श्याम मंदिर में लगाई हाजिरी, रास्ते भर झूमते रहे श्रद्धालु

यजमान के घर से रवाना होकर प्रभात फेरी श्याम कॉलोनी के तोरण द्वार से होते हुए प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर की परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान जब भक्तों की टोलियां हाथों में ध्वज लिए नाचती-गाती गुजर रही थीं, तो ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वृंदावन की पावन गलियों का नजारा नारनौल की सड़कों पर उतर आया हो।

इस भक्ति आयोजन में हर उम्र के लोग शामिल हुए। बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी हरि नाम के संकीर्तन में पूरी तरह लीन दिखे।

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, 9 अगस्त को शिव कॉलोनी में अगला पड़ाव

प्रभात फेरी के तय मार्ग में जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने श्रद्धा भाव से इसका स्वागत किया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और ठाकुर जी के स्वरूप की आरती उतारकर दर्शन किए। कई जगहों पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा 186वीं प्रभात फेरी का आयोजन आगामी 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ रोड स्थित शिव कॉलोनी में नरेश कौशिक के निवास स्थान से किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर लाडली जू श्री राधा रानी और ठाकुर जी के जयकारे लगाए गए और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसादम का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।