Breaking News
Koffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Narnaul: सरकारी कामकाज को और सरल बनाने के मकसद से मनाया जाएगा रिफॉर्म उत्सव, 2 अक्टूबर को हर पंचायत में आयोजित होंगी जन मंथन सभा

ddharm narain
Narnaul: सरकारी कामकाज को और सरल बनाने के मकसद से मनाया जाएगा रिफॉर्म उत्सव, 2 अक्टूबर को हर पंचायत में आयोजित होंगी जन मंथन सभा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul : आम नागरिकों को शासन-प्रशासन से जुड़ी प्रक्रियाओं में कोई भी परेशानी ना हो और उनकी सुविधा के अनुसार सरकारी कामकाज को सरल बनाने के मकसद से सरकार रिफॉर्म उत्सव मनाएगी। इसी कड़ी में वीरवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उपायुक्त अनुपमा अंजली मौजूद रहीं।
बैठक के बाद इस रिफॉर्म उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि इससे आम आदमी की आवाज सीधे नीति-निर्धारकों तक पहुंचेगी और उसका फायदा हर नागरिक तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में जिला प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई रिफॉर्म उत्सव पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर सरकारी कामकाज में जरूरी बदलाव लाना है। इस पहल के तहत आम जनता से सुझाव लिए जाएंगे, उन्हें छांटा जाएगा और उपयोगी सुझावों को व्यवस्था में लागू किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया एक तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी, ताकि इसका सीधा फायदा आम लोगों तक पहुंच सके।
उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण तैयारी का है, जिसमें सभी विभाग अपने-अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दूसरे चरण में 2 अक्टूबर को हर पंचायत में जन मंथन सभा आयोजित होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग एक साथ बैठकर सुझाव देंगे। इसके बाद अक्टूबर से नवंबर माह के बीच विचार विमर्श के तहत सभी विभाग इन सुझावों पर गहनता से चर्चा करेंगे और उन्हें तुरंत लागू होने वाले सुझावों तथा लंबी अवधि में लागू होने वाले सुधारों में बांटेंगे।
उन्होंने बताया कि जिन सुझावों को तुरंत लागू किया जा सकेगा, उन्हें 20 दिसंबर तक अमल में लाकर पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, जबकि बाकी सुधारों के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार होगा। इसके बाद 25 से 27 दिसंबर तक संकल्प सिद्धि कार्यक्रम आयोजित कर बेहतर काम करने वाले जिलों और लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला स्तर पर एक समन्वय समिति बनाई जाएगी, जो लोगों से मिलने वाले सुझावों को इकट्ठा करने, हेल्प डेस्क चलाने और समय पर रिपोर्ट भेजने का काम देखेगी।
डीसी ने जिलावासियों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सरकारी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव जरूर दें।
इस अवसर पर कनीना एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, डीएमसी रणबीर सिंह, आरटीए मनोज कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।