September 15, 2026

Narnaul: श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा गणपति उत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

0
Nnl 5

Narnaul: श्री गणपति उत्सव मंडल (रजि.) द्वारा आयोजित 15वें विशाल गणपति उत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मां चामुंडा देवी मंदिर से शुरू होकर छोटा बड़ा तालाब, नारनौल स्थित गणपति दरबार तक पहुंची।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक एवं पारंपरिक वातावरण को और भी भव्य बना दिया। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और “गणपति बप्पा मोरया” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से यात्रा में सहभागिता की। मंडल के सदस्यों द्वारा यात्रा की व्यवस्थाओं एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
श्री गणपति उत्सव मंडल (रजि.) द्वारा आयोजित यह उत्सव 14 से 25 सितंबर तक छोटा बड़ा तालाब, नारनौल में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed