Breaking News
तरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्तीGharaunda Snatching Case Karnal: घरौंडा में महिला से सोने की बाली झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की बाइकAmit Shah Ambala Visit Martyr Memorial: शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए अंबाला आ रहे अमित शाह, 500 पुलिस जवानों के पहरे में होगा कार्यक्रमSonipat Minor Girl Murder: सोनीपत में खौफनाक वारदात, 7 दिन से लापता 16 साल की लड़की का तालाब में मिला शव, चेहरा जलायातरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्तीGharaunda Snatching Case Karnal: घरौंडा में महिला से सोने की बाली झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की बाइकAmit Shah Ambala Visit Martyr Memorial: शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए अंबाला आ रहे अमित शाह, 500 पुलिस जवानों के पहरे में होगा कार्यक्रमSonipat Minor Girl Murder: सोनीपत में खौफनाक वारदात, 7 दिन से लापता 16 साल की लड़की का तालाब में मिला शव, चेहरा जलाया

Kaithal Food Samples Fail: कैथल में मिलावट का पर्दाफाश, 7 में से 5 पनीर के सैंपल फेल, मौसमी का जूस और सूजी भी अमानक

Kaithal Food Samples Fail: कैथल में मिलावट का पर्दाफाश, 7 में से 5 पनीर के सैंपल फेल, मौसमी का जूस और सूजी भी अमानक

कैथल में मिलावट का पर्दाफाश, 7 में से 5 पनीर के सैंपल फेल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal Food Samples Fail: त्योहारी सीजन में बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिछले डेढ़-दो महीनों के दौरान जिलेभर से जांच के लिए भेजे गए पनीर के सात नमूनों में से पांच की रिपोर्ट फेल आई है। लैब जांच में केवल दो नमूने ही मानकों पर खरे उतर सके हैं। मिलावटखोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ चुका है कि पनीर ही नहीं, बल्कि दैनिक इस्तेमाल में आने वाली सूजी और जूस तक में मिलावट का खेल चल रहा है।

जींद रोड से कलायत तक इन मशहूर डेयरियों का पनीर निकला सब-स्टैंडर्ड

विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन पनीर आउटलेट्स के नमूने फेल पाए गए हैं, उनमें जींद रोड स्थित एवरीडे एंटरप्राइजेज, बाबा मनघर डेयरी कैथल, ढांड स्थित ओम डेयरी, कलायत स्थित चौधरी फतेह मिल्क प्लांट पनीर आउटलेट और महालक्ष्मी कलायत के सैंपल शामिल हैं। नामी डेयरियों के सैंपल फेल होने की रिपोर्ट सामने आते ही शहर के उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी और अदालती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

CM विंडो पर शिकायत के बाद जागा विभाग, जूस और सूजी के सैंपल भी अमानक

मिलावट का यह कारोबार सिर्फ दूध-पनीर तक सीमित नहीं है। शहर के नामी प्रतिष्ठान ‘वीरभान ठाकुर दास’ से लिया गया सूजी का नमूना और छोटू राम चौक स्थित ‘ओम साईं जूस सेंटर’ से लिया गया मौसमी के जूस का सैंपल भी गुणवत्ता जांच में फेल साबित हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौसमी के जूस में मिलावट को लेकर बकायदा सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल उठाया था। त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की ऐसी रिपोर्टों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।

यह भी पढ़ें–  अंबाला कैंट में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।