Breaking News
Winter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसलचंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोरNarnaul: अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार पर गंदगी के ढेरपंचकूला के सरकारी कॉलेज में डांस वर्कशॉप: विद्यार्थियों ने सीखे भांगड़ा के स्टेप्स, मंच प्रस्तुति का भी प्रशिक्षणAteli Mandi News: हरियाणा पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड 1 और 2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशे के खिलाफ ली गई शपथWinter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसलचंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोरNarnaul: अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार पर गंदगी के ढेरपंचकूला के सरकारी कॉलेज में डांस वर्कशॉप: विद्यार्थियों ने सीखे भांगड़ा के स्टेप्स, मंच प्रस्तुति का भी प्रशिक्षणAteli Mandi News: हरियाणा पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड 1 और 2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशे के खिलाफ ली गई शपथ

Narnaul: सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर

ddharm narain
Narnaul: सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में वीरवार को नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी तथा पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं। नगराधीश ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर लघु सचिवालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उपमंडल स्तर पर भी नियमित रूप से शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीएसपी डॉ. ऋषि कान्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें     बर्फीले पानी में 1 घंटे से ज्यादा रुककर मारिया ने रचा इतिहास, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।