Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Narnaul: भारतीय जनता पार्टी जिला महेंद्रगढ़ के सह-मीडिया प्रभारी बने सोमदेव शर्मा

ddharm narain
Narnaul: भारतीय जनता पार्टी जिला महेंद्रगढ़ के सह-मीडिया प्रभारी बने सोमदेव शर्मा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सोमदेव शर्मा को जिला महेंद्रगढ़ का सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। सोमदेव शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव व जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वे सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
सोमदेव शर्मा की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।