Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Narnaul: महिलाओं का स्वास्थ्य एक स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की नींव है

ddharm narain
Narnaul: महिलाओं का स्वास्थ्य एक स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की नींव है
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स द्वारा श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति, कनीना के सहयोग के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के उद्देश्य से शनिवार को आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल, नारनौल में मैमोग्राफी कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बीमारी की समय रहते जांच और प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पवित्रा राव, चेयरपर्सन, R.P.S. ग्रुप ने रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स एवं श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति, कनीना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच पूरे परिवार के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्तन कैंसर की समय रहते पहचान होने पर उपचार की संभावनाएं बेहतर होती हैं। ऐसे स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।” इस अवसर पर रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स के प्रधान रोटेरियन दिनेश भार्गव ने कहा, “महिलाओं का स्वास्थ्य एक स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की नींव है। हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ लोगों में जागरूकता भी पैदा हो। मैमोग्राफी कैंप के माध्यम से हम महिलाओं को नियमित जांच और प्रारंभिक पहचान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट रोटेरियन अनिल कुमार यादव ने मुख्य अतिथि डॉ. पवित्रा राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन सत्यनारायण सैनी ने कहा, “इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए हम श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति, महेंद्रगढ़, आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। सभी के सहयोग से ही इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम सफल होते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएं।”
इस अवसर पर रोटेरियन विनय जैन, सर्वेश सेहरावत प्रोजेक्ट इंचार्ज एवं क्लब फाउंडेशन चेयर रोटेरियन शीतल भार्गव सहित क्लब सदस्य एवं आर.पी.एस. स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा। “Early Detection Saves Lives” के संदेश के साथ आयोजित यह मैमोग्राफी कैंप महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स की एक महत्वपूर्ण, संवेदनशील एवं सार्थक पहल रही।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।