Narnaul: हरियाणा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार-2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिलाएं 5 नवंबर तक https://online mis.wcdhry.gov.in/gaurav पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि आवेदन करने के लिए योग्यता एवं शर्तें विभाग की वेबसाइट https://online mis.wcdhry.gov.in/gaurav पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता के लिए 21 हजार व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के लिए 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे।
यह भी देखें हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई में अव्वल रहने पर मिलेंगे 1000 रुपये

