Haryana Student Scholarship: (मुनीश मुंडे) हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। (One School App Portal Haryana) शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी ताजा निर्देशों के मुताबिक, अब पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा की भावना जगाना और उनकी मेहनत को उचित सम्मान देना है, ताकि वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
हर स्कूल से चुने जाएंगे छात्र और छात्राएं
एजुकेशन एनकरेजमेंट फॉर एक्सीलेंस (EEE Scholarship Scheme Haryana) छात्रवृत्ति योजना के तहत यह लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी पिछली कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया हो। (Education Department Haryana Orders) नियमों के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय में लड़के और लड़कियों की श्रेणी से एक-एक मेधावी विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। विभाग का यह प्रयास ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उन बच्चों के लिए बेहद मददगार साबित होगा जो अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
‘वन स्कूल ऐप पोर्टल’ पर अपलोड होगा डाटा
पारदर्शिता और सुगमता बनाए रखने के लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। स्कूलों को अपने स्तर पर पात्र विद्यार्थियों के परिणामों की जांच कर उनका सारा ब्योरा ‘वन स्कूल ऐप पोर्टल’ पर ऑनलाइन दर्ज कराना होगा। करनाल के जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय से मिले आदेशों के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी पात्र विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करवा दिया जाएगा।
समयबद्ध कार्रवाई पर जोर, ताकि छात्रों को मिले लाभ
शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला स्तर के अधिकारियों को इस बात की विशेष निगरानी रखने को कहा गया है कि कोई भी योग्य छात्र इस योजना से वंचित न रहे। (Class 9 to 12 Scholarship Haryana) समय पर डाटा अपलोड होने से छात्रवृत्ति की राशि सीधा पात्र विद्यार्थियों के खातों तक बिना किसी अनावश्यक देरी के पहुंच सकेगी। सरकार के इस कदम से न केवल मेधावी बच्चों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि उनके अभिभावकों का भी मनोबल बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

