Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Narnaul: हरियाणा प्रदेश में उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच को 5 जोन में बांटने का सुझाव

ddharm narain
Narnaul: हरियाणा प्रदेश में उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच को 5 जोन में बांटने का सुझाव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के दक्षिण हरियाणा के जिलों से संबंधित प्रदेश पदाधिकारीयों की एक बैठक रविवार को व्यापार सुरक्षा मंच के मुख्यालय नारनौल में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण जी गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी जी, प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री प्रवीण संघी (पिन्नी) जी, प्रदेश मंत्री राजेश चौधरी जी, जिला अध्यक्ष संजय गर्ग जी, जिला वरिष्ठ महामंत्री बिशन कुमार सैनी जी शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री प्रवीण संघी ने हरियाणा प्रदेश में उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच को 5 जोन में बांटने का सुझाव दिया, ताकि व्यापारियों की समस्याओं के लिए संगठन और भी मजबूती से काम कर सके। इसके अतिरिक्त श्री संघी ने प्रोफेशनल्स व्यवसायीओं, जिसमें डॉक्टर्स, स्कूल मैनेजमेंट, एडवोकेट्स इत्यादि को भी व्यापार सुरक्षा मंच से जोड़ने का सुझाव दिया। इस पर सभी पदाधिकारीयों ने अपनी सहमति जताई।
संगठन मंत्री सुधीर शर्मा जी ने गुरुग्राम व फरीदाबाद जिले, जो उद्योग और व्यापार के रूप में प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देते हैं, प्रांतीय और राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाने का सुझाव रखा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी संगठन के सक्रिय सदस्य बन सके और संगठन के साथ जुड़ सके।
इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही दिवाली के आसपास फरीदाबाद में एक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए हरियाणा के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल जी से मुलाकात कर आयोजन की तारीख निर्धारित की जाएगी, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह जी सैनी उपलब्ध हो, ताकि व्यापारियों से संबंधित जो मांगे हैं: जैसे हरियाणा में व्यापारी कल्याण आयोग का गठन हो, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का 10 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा सरकार द्वारा कराया जाए, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों को भी 5 लाख तक की फ्री मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, व्यापारियों को 60 वर्ष के बाद सम्मान पेंशन रा
दी जाए, इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जा सके। राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सुझाव दिया कि गुरुग्राम में एक राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए ताकि संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों से चर्चा कर प्रधानमंत्री जी से व्यापारियों की मांगों के लिए पत्राचार किया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राजेश चौधरी जिला अध्यक्ष संजय गर्ग जिला वरिष्ठ महामंत्री विशाल सैनी ने भी अपने विचार रखें।

 

यह भी देखें    सेंसेक्स में 722 अंक तक उछाल: दिन के अंत में 473 अंक ऊपर बंद हुआ बाजार, निफ्टी भी चढ़ा

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।