September 22, 2026

Narnaul: दहेज लेना और देना दोनों अपराध, दहेज उत्पीड़न की शिकायत क्षेत्र के दहेज निषेध अधिकारी से करें

0

Narnaul: उत्तर प्रदेश राज्य बनाम अजमल बेग मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रथा को गंभीरता से लेते हुए देशभर में इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। न्यायलय ने कहा कि दहेज लेना और देना समाज में गहरी जड़ें जमाए बैठी एक बुराई है। इसे खत्म करने के लिए सरकार, पुलिस, अदालतों और समाज को मिलकर काम करना होगा। सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण तथा हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकूला के आदेशों की पालना करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी जिले में जागरूकता अभियान चलाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि पूरा समाज एकजुट होकर दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता की मुहीम चलाएं।
श्रीमती नीलम कुमारी ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जिसे कानूनी जागरूकता और सामाजिक सहयोग से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दहेज लेना और देना, दोनों ही कानूनन दंडनीय अपराध हैं। उन्होंने बताया कि इस बुराई को खत्म करने के लिए कानून के तहत विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और यदि किसी को दहेज उत्पीड़न या इससे जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़े, तो वह बेझिझक अपने क्षेत्र के दहेज निषेध अधिकारी से संपर्क कर सकता है।
उन्होंने अपील की कि यदि किसी के आसपास दहेज उत्पीड़न से जुड़ा कोई मामला सामने आए, तो वे निसंकोच संबंधित क्षेत्र के दहेज निषेध अधिकारी से संपर्क करें या एडीआर सेंटर, न्यायिक परिसर नारनौल के हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त करें।
जिला में ये है दहेज निषेध अधिकारियों की टीम
जिले में चार दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नारनौल उपमंडल के लिए एसडीएम गुरविंदर सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है, जिनसे 8295827909 नंबर पर या Sdm.narnaul@hry.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है। महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी दहेज निषेध अधिकारी हैं, जिनका फोन नंबर 9991616873 और ईमेल Sdm.mahendragarh@hry.nic.in है। कनीना क्षेत्र के लिए एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह को यह दायित्व सौंपा गया है, जिनसे 9416267964 नंबर या Sdm.kanina@hry.nic.in ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है। वहीं नांगल चौधरी में एसडीएम उदय सिंह दहेज निषेध अधिकारी हैं, जिनका फोन नंबर 9315304377 और ईमेल Sdm.nangalchaudhary@hry.nic.in है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed