Breaking News
Narnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौतNarnaul: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंतीNarnaul Protest: नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांगNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौतNarnaul: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंतीNarnaul Protest: नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांग

Narnaul: श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट नारनौल की भक्ति और आस्था से सराबोर हुई 69वीं प्रभात फेरी

Narnaul: श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट नारनौल की भक्ति और आस्था से सराबोर हुई 69वीं प्रभात फेरी
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.) नारनौल की 69वीं प्रभात फेरी श्री इंदिरा कॉलोनी नजदीक तीजों पहाड़ी पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित की गई।

रविवार को प्रातः 6:30 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में मुख्य यजमान वेद प्रकाश वर्मा परिवार नारनौल ने राधा रानी की पूजा अर्चना की और प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।
प्रभात फेरी का भव्य स्वरूप देखते ही बन रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं ठाकुर जी अपने भक्तों के साथ गाजे-बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे हों। कोई भक्त झूमकर नाच रहा था, कोई फूलों की वर्षा कर रहा था।

विज्ञापन

छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस भव्य धार्मिक आयोजन का आनंद लिया।श्रद्धालुओं के हाथों में झांझ, मंजीरे, ढोलक, ढपली और निशान तथा मुख पर राधा रानी का नाम था। भक्ति, संगीत और श्रद्धा का यह अनूठा संगम था। प्रभात फेरी के प्रारंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ठाकुर जी की अगुवाई में राधे-राधे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का यह दृश्य अत्यंत मनोहारी और भावविभोर करने वाला रहा। सर्वप्रथम सुभाष द्वारा राधा रानी का पूजन करवाया गया उसके पश्चात ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी का जाप किया। ट्रस्ट के प्रधान भूपेश संघी ने सभी भक्तों को प्रभात फेरी से जुड़ने का निवेदन किया।

 

यह भी देखें    आज रात इस मुहूर्त में रखें चांदनी में खीर, जानिए पूजा का सही समय और विधि

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।