Narnaul: अग्रवाल वैश्य समाज व हरियाणा व्यापार मण्डल के जिला प्रधान संदीप नुनीवाल ने
अग्रवाल समाज से महाराजा अग्रसेन के कर कमलो पर चलकर अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लडने का आह्वान किया है।
उन्होंने बैठक मे मौजूद लोगो को 15 अक्टूबर बृहस्पतिवार को प्रातः 10:00 बजे श्री गौड़ ब्राह्मण सभा से चलकर लघु सचिवालय मे ज्ञापन देने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा सवर्ण समाज एकता मंच जिला महेन्द्रगढ़ के संयोजक खेमचन्द शर्मा के साथ अग्रवाल समाज कंधे से कंधा मिलाकर कर इस लड़ाई मे अपनी भागीदारी निभाऐगा।
संदीप नुनीवाल ने कहा वर्तमान सरकार ने UGC, scst एक्ट, जातीगत आरक्षण के काले कानून हमारे ऊपर थौपे है, उनके विरोध प्रदर्शन मे शामिल होकर इन काले कानून के खिलाफ अपनी आवाज और ताकत बुलंद करनी होगी। सरकार ने जो एक दूसरे की जातीयो मे जो जहर घोलने व भाईचारा बिगाडने का षडयंत्र रचा है उसको कभी भी पुरा नही होने देगें।
संदीप नुनीवाल ने कहा वैश्य समाज तन मन धन से इस विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा व सवर्ण समाज के साथ मिलकर हर लड़ाई मे अपनी भागीदारी निभाऐगा।
बैठक मे तुलसी गोयल, राजेश अग्रवाल कश्मीर टिम्बर,महेन्द्र बंसल, सिताराम सरार्फ, रवी गर्ग, सुमीत अग्रवाल, संजय, मितल, राजकुमार चौधरी ऐडवोकेट,मोहीत जिन्दल, अशोक कंछल रामगोपाल गोयल, प्रदीप संघी, चिराग अग्रवाल, उदीक सिंघल, शिवा सहीत भारी संख्या मे अग्रवाल समाज उपस्थित था।
यह भी देखें सूर्य और शुक्र की चाल से चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत

