July 18, 2026

Ragini 3: जुनैद खान और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल

0
Ragini 3: जुनैद खान और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल

तमन्ना भाटिया ने हाथ में थामा क्लैपबोर्ड, सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब इस स्टार किड संग करेंगी रोमांस

Ragini 3: ग्लैमर वर्ल्ड की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तमन्ना भाटिया पिछले काफी समय से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सीक्रेसी बनाए हुए थीं। लेकिन अब उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक बड़ी अपडेट देकर फैंस को झूमने का मौका दे दिया है।

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए तमन्ना ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रागिनी 3’ के कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया है। सेट से सामने आई उनकी खूबसूरत तस्वीर में वह हाथ में फिल्म का क्लैपबोर्ड थामे मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

इस क्लैपबोर्ड पर साफ अक्षरों में ‘डे 1’ और शूटिंग की तारीख 15 जुलाई 2026 दर्ज है, जो इस बात का गवाह है कि फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है।

क्लैपबोर्ड पर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज नाम जैसे प्रोड्यूसर शोभा कपूर, को-प्रोड्यूसर अमर तलवार व कुमार तौरानी और सिनेमाटोग्राफर (DOP) सुधाकर रेड्डी यक्कंती के नाम लिखे हुए हैं। इस नई शुरुआत को लेकर तमन्ना के चाहने वालों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

शशांक घोष संभाल रहे हैं कमान, होल्ड पर जाने के बाद दोबारा ट्रैक पर लौटी फिल्म

इस फिल्म की मेकिंग का सफर इतना आसान नहीं रहा है। दरअसल, ‘रागिनी 3’ को लेकर बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते (होल्ड) में डाल दिया गया है।

पहले इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी साहिर रजा को सौंपी गई थी, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों की वजह से उन्होंने बीच में ही इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए थे। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की कमान मशहूर डायरेक्टर शशांक घोष को सौंपी, जिसके बाद अब नए सिरे से और बेहद भव्य तरीके से फिल्म की शूटिंग दोबारा ट्रैक पर लौट आई है।

फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी फ्रेश स्टारकास्ट मानी जा रही है। हॉरर और रोमांस के इस कॉकटेल में तमन्ना भाटिया के अपोजिट आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होगा क्योंकि यह जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन साझा कर रही है।

तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ‘रागिनी 3’ के अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘वन’ (One) में भी लीड रोल में दिखाई देंगी, जहां उनके साथ बॉलीवुड हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें – Aamir Khan: तीसरी शादी के बाद आमिर खान ₹100 करोड़ का ‘स्काई विला’ में शिफ्ट, दोनों EX भी साथ रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed