July 5, 2026

Haryana Farming: हाईटेक होगी प्रदेश की खेती, सीएम ने शुरू किया अभियान

0
Haryana Farming: हाईटेक होगी प्रदेश की खेती, सीएम ने शुरू किया अभियान

विजन-2047 के तहत किसानों को मिलेगी तकनीकी और वित्तीय मदद, कम होगी लागत

Haryana Farming: चंडीगढ़। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को देखते हुए प्रदेश की सैनी सरकार ने अभी से ही टिकाऊ कूषि मॉडल राज्य बनााने की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा विजन 2047 के एक्शन प्लान की हाईलेवल बैठक है।

इस बैठक में सरकार का मुख्य इन बिंदुओं पर फोकस रहेगा जिसमें कृषि , मत्स्य ,बागवानीव पुशपालन विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगले 5
सालों में किसानों को अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बजट खेती व आध्ुाानिक कृषि तकनीकों को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती , जीरो बजट व आाध़निक कृषि तकनीकों को बढा़वा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों को नई तकनीक अपनाने व प्रशिक्षण प्रााप्त करने प उत्पादन को बढ़ाने के लिए हर सरकार संभव मदद करेगी।

खेती की लागत को कम करने के लिए किसानों की आय में इजाफा करने के लिए सरकार की पहली प्राथिमिकता है। बैठक में विजन 2047 के तहत उत्पादन बढाऩे , रोजगार के नए अवसर सृजित करने के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने पर मंथन किया जा रहा है।

शुरू होगा यह अभियान

हरियाणा को वर्ष 2047 तक कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में आधुनिक, टिकाऊ और तकनीक आधारित राज्य के रूप में स्थापित करना है. इसके लिए प्राकृतिक खेती के विस्तार के साथ जल संरक्षण, आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग, मूल्य संवर्धन और कृषि विविधीकरण पर विशेष फोकस होगा।

पारंपरिक खेती के साथ- साथ प्राकृतिक और टिकाऊ कृषि मॉडल को बढ़ावा देने से किसानों का उत्पादन खर्च कम होगा. पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और लंबे समय में किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें– Faridabad Crime: अरावली में अवैध निर्माण रोकना वन विभाग को पड़ा भारी, दबंगों ने दरोगा को पीटा, फाड़ी वर्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed