July 28, 2026

Narnaul News: नारनौल के बेटे दीपक चौधरी का देश में बजा डंका, EEMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

0
Narnaul News: नारनौल के बेटे दीपक चौधरी का देश में बजा डंका, EEMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

7 दिग्गजों को पछाड़कर EEMA के प्रेसिडेंट बने दीपक चौधरी, 3 साल संभालेंगे कमान

Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर के दीपक चौधरी ने भारतीय इवेंट और एंटरटेनमेंट जगत में नया इतिहास रच दिया है। दीपक को देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (EEMA) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

अध्यक्ष पद के लिए देश भर से सात प्रमुख उम्मीदवार अपनी दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन कड़ी चुनावी टक्कर में सर्वाधिक मत हासिल कर दीपक चौधरी ने बाजी मार ली। वे अगले तीन वर्षों तक संस्था के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही नारनौल शहर और उनके परिजनों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

खाद्यान्न व्यापारी के बेटे का सफल सफर, बनाई ‘EVA LIVE’

दीपक चौधरी नारनौल के दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी के सुपुत्र हैं। उनके भाई नितिन चौधरी ने बताया कि दीपक की शुरुआती स्कूली शिक्षा देहरादून से हुई। इसके बाद उन्होंने इंदौर से बीसीए और फिर मुंबई से मैनेजमेंट (MBA) की पढ़ाई पूरी की।

पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने नौकरी के बजाय इवेंट इंडस्ट्री की राह चुनी। बरसों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने ‘ईवा लाइव’ (EVA LIVE) नाम से अपनी इवेंट कंपनी शुरू की। आज उन्हें पूरे भारत के इवेंट सेक्टर में बेहद सम्मान के साथ ‘आईपी मैन’ (IP MAN) के नाम से जाना जाता है।

बॉलीवुड और लाइव कॉन्सर्ट का प्रबंधन करती है संस्था

गौरतलब है कि ईमा (EEMA) भारत में निजी और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले भव्य आयोजनों की शीर्ष नियामक संस्था है। इसके अंतर्गत देश और दुनिया भर में होने वाले बॉलीवुड के मेगा अवॉर्ड शो, म्यूजिक कॉन्सर्ट और सांस्कृतिक समारोह आयोजित किए जाते हैं।

देश की सभी रजिस्टर्ड इवेंट एजेंसियां इस संस्था से जुड़ी हुई हैं। नितिन चौधरी ने बताया कि दीपक चौधरी का नारनौल आगमन पर शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk: मेदांता से आज सोनम वांगचुक को मिल सकती है छुट्टी, जानिए कैसी है सेहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed