Yamunanagar News: यमुनानगर टायर शोरुम में बदमाशों ने की फायरिंग, पर्ची छोड़ भागें बोले यह तो ट्रेलर था
टायर शोरूम को बदमाशों ने गोलियों से भूना, फोरेंसिक और CIA की टीमें जांच में जुटीं
Yamunanagar News: देर रात यमुनानगर में रातपुरा में स्थित सभरवाल टायर शेरुम में बदमाशें ने कई राउडं की फायरिंग की जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशें की ओर से फायरिंग करने के बाद घटना स्थल से एक धमकी भरी पर्ची भी बरामद की गई है जिसमें लिखा गया था यह तो सिर्फ एक ट्रेलर था आगे गोली तेरे दिमाग पर भी लगेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व फॉरसिक टीम मौके पर पुहंच की गई।
इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई चनौतीपूर्ण हो गई। माना जा रहा है शहर में से ही बदमाश कुलबीर सिद्ध ने हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन की पुलिस की आगामी जांच होने तक इस दावे की गंभीरता से पता लगाया जाएगा पुलिस की ओर से इस मामले में सभी प्रकार के बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच करेगी।
आसपास के लोगों ने जब पंलिस को सूचित किया तो थाना पुलिस और सीआईए की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल पर पुलिस की ओर से जंाच का निरीक्षण किेया गया व फॉरसिक टीम ने भी मौके पर से अहम साक्ष्य जुटाए।
पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ् तार कर सके। इस घटना के बाद सभी दुकानदारों में डर कर माहौल बना हुआ है। व्यापरियों पे पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मंाग की है। अभी पुलिस मामले की जंाच कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: गर्मी में कंबल और सर्दी में बर्फ की सिल्ली! महेंद्रगढ़ के संतलाल के दावे ने सबको चौंकाया
