Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Nilokheri News: नीलोखेड़ी में खुले नाले में गिरने से गौवंश की दर्दनाक मौत, लोगों में भारी रोष

Nilokheri News: नीलोखेड़ी में खुले नाले में गिरने से गौवंश की दर्दनाक मौत, लोगों में भारी रोष

लापरवाही ने ली बेजुबान की जान, पालिका जेई ने दिया जल्द स्लैब लगवाने का भरोसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)

Nilokheri News: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा एक बार फिर बेजुबान पशुओं को भुगतना पड़ा है। कस्बे के वार्ड नंबर 1 में किसान बस्ती रोड पर बने एक गहरे और खुले नाले में गिरने से एक गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में नगर पालिका के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाले पर ढक्कन न होने के कारण यह हादसा हुआ। जैसे ही आसपास के लोगों को नाले में गौवंश के गिरने का पता चला, अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत जनकल्याण सेवा समिति नीलोखेड़ी के प्रतिनिधियों को दी गई, जिन्होंने बिना समय गंवाए नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क साधा।

विज्ञापन

भारी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

सूचना मिलने के काफी देर बाद नगर पालिका की ओर से एक जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई। समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत गौवंश को गहरे नाले से बाहर निकाला। इसके पश्चात सामाजिक मर्यादा और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए गौवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार (भू-समाधि) किया गया।

‘खुले नाले बन चुके हैं डेथ ट्रैप’

जनकल्याण सेवा समिति के प्रधान हरविंदर शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि वार्डों में बने ये खुले नाले अब ‘डेथ ट्रैप’ साबित हो रहे हैं। आज एक बेजुबान की जान चली गई, कल को कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर भी इस अंधेरे में हादसे का शिकार हो सकता है।

समिति ने पुरजोर मांग की है कि पूरे शहर, खासकर आवासीय क्षेत्रों में खुले पड़े नालों पर अविलंब कंक्रीट के स्लैब बिछाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जेई ने दिया ढक्कन लगवाने का भरोसा

घटनास्थल पर पहुंचे हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद ईश चोपड़ा, वार्ड नंबर 1 के पार्षद प्रतिनिधि शमशेर सिंह शेरू और समाजसेवी सतीश पुनानी ने भी प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की बात कही।

मामले को लेकर जब नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता (जेई) से बातचीत की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि समस्या गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान बस्ती रोड पर स्थित नालों को जल्द से जल्द स्लैब से ढकने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।

इस मौके पर प्रेम सागर, राजेंद्र सिंह, शंकर कत्याल सहित कई वार्ड वासी मौजूद रहे और सबने एक सुर में नगर पालिका से लापरवाही छोड़ तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।

यह भी पढ़ें– 818वें बादली बलिदान दिवस का निमंत्रण देने पहुंचे प्रचार समिति के सदस्य, चार गांवों में बैठकों का दौर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।