Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nuh News: नूंह में भूमाफियाओं पर बड़ी चोट, तावड़ू में 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनियां ढहाईं

Nuh News: नूंह में भूमाफियाओं पर बड़ी चोट: तावड़ू में 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनियां ढहाईं

Nuh News: नूंह में भूमाफियाओं पर बड़ी चोट: तावड़ू में 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनियां ढहाईं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nuh News: नूंह जिले में अवैध रूप से पांव पसार रहे भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन का हंटर लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को तावड़ू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डिढ़ारा और झामूवास में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने यहां बिना किसी अनुमति और सीएनएलयू (CNLU) के विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की।

देखते ही देखते करीब चार एकड़ में फैला भूमाफियाओं का साम्राज्य मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

शिकायत मिलते ही हरकत में आया विभाग, 4 एकड़ में चला पीला पंजा

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जिला नगर योजनाकार कार्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ रसूखदार और प्रॉपर्टी डीलर सरकार की आंखों में धूल झोंककर इन दोनों गांवों के राजस्व क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं। ये लोग भोले-भाले खरीदारों को सुनहरे सपने दिखाकर सस्ते दामों पर प्लॉट बेचने की फिराक में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीटीपी बिनेश कुमार खुद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनकर पूरी टीम और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे।

टीम ने पहले डिढ़ारा गांव के प्रतिबंधित क्षेत्र में धावा बोला, जहां लगभग दो एकड़ भूमि पर बनाई गई पक्की सड़कें, प्लॉटिंग, पांच डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और चारदीवारी को पूरी तरह ढहा दिया गया। इसके तुरंत बाद प्रशासनिक अमला झामूवास गांव पहुंचा और वहां भी दो एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध रूप से बनाए जा रहे रास्तों और बाउंड्री वॉल को मलबे में मिला दिया गया।

मेहनत की कमाई फंसाने से बचें, प्लॉट खरीदने से पहले करें जांच: DTP

कार्रवाई के बाद जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने आम जनता के लिए एक जरूरी एडवायजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “भूमाफिया अक्सर आकर्षक विज्ञापनों और झूठे वादों के जाल में फंसाकर लोगों की जिंदगी भर की कमाई हड़प लेते हैं। इसलिए किसी भी अनधिकृत कॉलोनी में निवेश करने से बचें।

कोई भी भूखंड या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता की पुष्टि सीधे हमारे कार्यालय से जरूर करें।” उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि बिना प्रशासनिक मंजूरी के बनाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ विभाग का यह तोड़फोड़ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।