Breaking News
1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल

Nuh News: नूंह में बेकाबू कार ने मचाया तांडव, छारोड़ा बस स्टैंड पर वाहनों को रौंदकर टाइल्स शोरूम में घुसी, 3 घायल

Nuh News: नूंह में बेकाबू कार ने मचाया तांडव, छारोड़ा बस स्टैंड पर वाहनों को रौंदकर टाइल्स शोरूम में घुसी, 3 घायल

नूंह में कार हादसे का सीसीटीवी फुटेज देखकर कांप उठेंगे आप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले से सड़क हादसे की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। तावडू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूंह रोड पर स्थित गांव छारोड़ा बस स्टैंड पर बुधवार को एक अनियंत्रित कार ने भारी तबाही मचाई। अत्यधिक रफ्तार के कारण कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को सीधी टक्कर मारते हुए एक टाइल्स शोरूम के अंदर जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नूंह रोड से गुजर रही कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही गाड़ी छारोड़ा बस स्टैंड के पास पहुंची, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सामने खड़े एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल समेत अन्य गाड़ियों को रौंदते हुए शोरूम के परिसर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और शोरूम की बाहरी दीवार व सरपंच कार्यालय के पास का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, अफरा-तफरी का माहौल

पूरी घटना शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आती है और पलक झपकते ही खड़े वाहनों को उड़ाते हुए शोरूम की तरफ मुड़ जाती है। इस अचानक हुए हादसे से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और राहत-बचाव में लग गए।

घायलों की हालत नाजुक, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार व क्षतिग्रस्त वाहनों के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ भिजवाया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल घायलों के नाम और पते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बना लिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।